दवाई का खर्चा भूल जाओ - सरकार लायी है प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधी परीयोजना.

 

                                                          दवाई का खर्चा भूल जाओ.  

                      ईस सरकारी योजना का लाभ उठाके दवाईयोपे ताबड़तोड़ डिस्काउंट पाओ.  

               आई है भारत सरकार की शानदार योजना - प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधी परीयोजना.

 



 

दवाईयों के बिल से है परेशान

बस करना होगा ये काम

पैसे बचाना है आसान

जाना पड़ेगा प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधी परीयोजना के दुकान.

 

 

इस योजना के तहत भारत के सभी जिलों में आजतक लगभग ९०८३ जनऔषधि केंद्र खोले जा चुके है. 

यहाँ पर लगभग १७५९ प्रकार की दवाईयां और २८० प्रकार के सर्जिकल एवं वैद्यकिय उपकरण उपलब्ध कराये गए है और वो भी ताबड़तोड़ डिस्काउंट पे.

 

इसमें शुगर (मधुमेह), ब्लड प्रेशर , कैंसर (कर्करोग ), एंटीबायोटिक्स (प्रतिजैविक), एंटीअलेर्जिक्स जैसी सभी दवाईयां उपलब्ध  है.

साथ में ही मास्क, सेनेटरी नैपकिन्स, सर्जिकल ड्रेस्सिंग्स, डायपर्स, ऑक्सीमीटर्स , रैपिड एंटीजन टेस्ट कीट सब बहुत ही कम कीमत में उपलब्ध है. 

 


 

 

उदा. पैंटोप्राजोल ४० मिली ग्राम आई पी की टैब्लेट (एसिडिटी में प्रयोग होने वाली ) मार्किट में ब्रांड की लगभग १० रूपए की १ गोली मिलेगी जब की प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधी परीयोजना के दुकान में ये गोली २ रूपए से भी कम कीमत में मिलेगी. 

(याद  रखे डॉक्टर के सलाह के बिना किसी भी दवाई का सेवन न करे) 

 

उदा. मोंटेलुकास्ट १० मिली ग्राम + लीवोसिट्रीजिन ५ मिली ग्राम आई पि टैब्लेट मार्किट में ब्रांडेड कंपनी की १ गोली लगभग २० रूपए की आती है तभी प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधी परीयोजना के दुकान में १ गोली २ रूपए की आती है. दोनों की अंदर सही  मात्रा में वही घटक पाए जाते है.

(याद  रखे डॉक्टर के सलाह के बिना किसी भी दवाई का सेवन न करे) 

 

ऐसे ही आसमान छूती कैंसर, शुगर, बी पी की दवाईयां भारतीय जनऔषधी परीयोजना के दुकान में अत्त्यंत किफायती दाम में मुहैय्या कराई जाती है. 

 

हम हमारा महीने का दवाई का खर्चा लगभग ५० से ९० प्रतिशत कम कर सकते हैं .

 

इस शानदार येवम सफल योजना के लिए  सरकार का अभीनंदन अवश्य करना की पड़ेगा.

 

जन औषधि सुगम  मोबाइल ऍप से पता करे अपना नजदीकी भारतीय जनऔषधी परीयोजना दुकान.

इस जानकारी को शेयर जरूर करे ताकि किसी जरुरत मंद की मदद हो सके.

 

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महाराष्ट्रातील टॉप फार्मसी कॉलेजेस – NIRF 2022 रँकिंग नुसार

औषध निर्माण शास्रातील भन्नाट करिअर - रेग्युलेटरी अफेअर्स